Sticky Image

लांच से पहले ही बिक गई BMW की ये सबसे सस्ती EV, 1 चार्ज में 270 KM चलेगी ये कार | BMW Mini Cooper SE Electric Launch date

जल्दी में हैं ? संक्षेप में पढें –

  • BMW India लॉन्च करने वाली है अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BMW MINI Copper SE Electric
  • BMW Mini Cooper SE Electric, 24 फरवरी को होगी लॉन्च
  • लॉन्च से पहले ही बिकी गई सभी 30 कारें
  • यह एक 3 दरवाजे वाली एक नई इलेक्ट्रिक कार होगी

BMW इंडिया ने iX इलेक्ट्रिक SUV के साथ मिलकर भारतीय ईवी बाजार में एन्ट्री की है और अब कंपनी 24 फरवरी को अपनी बिल्कुल नई 3 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई लॉन्च करने वाली है।

Advertisements
BMW Mini Cooper SE Electric
BMW Mini Cooper SE Electric

BMW ग्रुप की यह इलेक्ट्रिक कार मिनी कूपर एसई के नाम से भारत में बेची जायेगी। कंपनी ने अकूटबर में 1 लाख रूपये के टोकन मनी से कार की एडवांस बुकिंग शुरू की थी।

पहले केवल इस इलेक्ट्रिक कार की 30 यूनिट ही लॉट की थी हम आपको बतला दें कि लॉन्च से पहले ही ये सभी 30 यूनिट बिक चुकी हैं।

BMW मिनी कूपर एसई की डिजाइन (BMW Mini Cooper SE Electric Design)

डिजाईन के मामले में मिनी हमेशा से ही एक शानदार कार रही है और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को तीन दरवाजों वाले मॉडल में प्रस्तुत किया जाने वाला है।

BMW Mini Cooper SE Electric के साथ आङी ग्रिल, कंट्रास्ट कलर के ORVAM और ग्रिल पर अलग से एक पुर्जा लगाया गया है। इसके अलावा इसमें सिग्नेचर गोल आकार के हैडलैम्प्स LED DRL और LED टेल लाइट्स दिये गये हैं। इसके अलावा इसमें 1 इंच के चौकोर डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिये गये हैं।

यह भी पढें – Mercedes vision eqxx price, range, specs – 1000 Km range

BMW मिनी कूपर एसई के फीचर्स (BMW Mini Cooper SE Electric features)

यदि बात करें 2022 मिनी कूपर SE के केबिन की तो इसमें 8.8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, नप्पा लैदर अपहोलस्ट्री और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा सकता है। नई मिनी इलेक्ट्रिक कूपर के साथ कंपनी बहुत सारे फीचर्स देने वाली हैं जो हाइटेक होने वाले हैं।

BMW मिनी कूपर एसई के स्पेशिफिकेशन (BMW Mini Cooper SE Electric specs)

बैटरी32.6 किलोवाट
शक्ति181 बीएचपी
टॉर्क270 एनएम
रेंज270 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज में
0 से 100 किमी. प्रति घंटा7.3 सेकंड
0 से 80% चार्ज2.5 घंटे (11 किलोवाट चार्जर से)
0 से 80% चार्ज35 मिनट (50 किलोवाट चार्जर से)
दरवाजे3
टचस्क्रीन8.8 इंच
व्हील्सऐलॉय व्हील्स
BMW Mini cooper SE Specs

नई BMW Mini Cooper SE Electric के साथ 32.6 किलोवाट-आर-बैटरी पैक दिया गया है जो 181 बीएचपी की शक्ति और 270 एनएम का पीक टार्क पैदा करता है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक कार बहुत तेज स्पीड वाली कार है जो केवल 7.3 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटा की गति पकङ लेती है।

वहीं यदि बात करें रेंज की तो एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार का 270 किलोमीटर तक चलने का दावा किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार को 11 किलोवाट और 50 किलोवाट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

11 किलोवाट के चार्जर से इसे 2.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है वहीं 50 किलोवाट चार्जर से इसे 35 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

अन्य पढें –

FAQs BMW Mini Cooper SE Electric

Q. BMW Mini Cooper SE Electric का प्राइस क्या है ?

उत्तर – हांलांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप प्राइस का कोई खुलासा नहीं किया है। इसका अनुमानित प्राइस 50 लाख रूपये (एक्स शोरूम) तक हो सकता है।

Q. BMW Mini Cooper SE Electric की रेंज क्या है ?

उत्तर – इसकी रेंज 270 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज तक हो सकती है।

Q. BMW Mini Cooper Electric की स्पीड कितनी है ?

उत्तर -BMW Mini Cooper Electric मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकङ सकती है ।

किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन के प्राइस, स्पेशिफिकेश, और फीचर्स के बारे में विस्तार से पढने के लिये – यहां पर क्लिक करें

हमें यहां पर follow करें –

यदि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हैं या इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं और हमसे अपने प्रोडक्ट के संबंध में पोस्ट लिखवाना चाहते हैं अथवा वेब स्टोरी बनवाना चाहते हैं तो हमसे यहां पर संपर्क करें – [email protected]

इस न्यूज को अपने मित्रों के साथ सबसे पहले शेयर कर अवश्य बतलायें कि आप कितने अपडेटड रहते हैं, कोई प्रश्न हो तो अवश्य पूछें, सुझाव हो तो अवश्य दें । Electric Parivahan पर प्रत्येक कॉमेंट का उत्तर दिया जाता है।

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें