Sticky Image

ये 12 नई इलेक्ट्रिक कारें होने वाली हैं भारत में जल्द लांच| 12 Upcoming Electric Cars in India: Tata Punch to Tata Sierra EV

बहुत सारी कंपनिया Mass Market पर काम कर रही हैं। Mass Market का मतलब सभी वर्ग के लोग हैं, ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल उतारें जायें जो सभी के लिये अफोर्डेबल हों और एक बङा जनसमूह जिसमें सभी वर्ग के लोग आते हैं वे इन व्हीकल्स को खरीद सकें।

हमें यहां पर follow करें –

इस पर बहुत सारी कंपनियां काम कर रही हैं इनमें से कुछ ने तो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में उतार दिये हैं तो कुछ के आने वाले हैं। आज हम एक लिस्ट यहां पर आपको देने जा रहे हैं जिसमें 12 upcoming electric cars in India के बारे में बात करेंगे।

Tata Punch EV

Advertisements
12 upcoming electric cars in india tata puch ev
Tata Punch EV: Image Credit : Cartoq.com

Punch भारतीय बाजार में काफी सफल रही है।इस घरेलू कार निर्माता ने कहा कि वे टाटा पंच के उन अन्य पावरट्रेन भी काम कर रहे हैं जो टाटा पंच के लिये संभव हो सकता है। उनमें से एक ऐसा पावरट्रेन इलेक्ट्रिक हो सकता है। Tata Punch ALFA प्लेटफॉर्म पर बनी है। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रीफिकेशन को सपोर्ट कर सकता है इसलिये हम भविष्य में Tata Punch EV को देख सकते हैं।

Tata Nexon EV Long Range

12 upcoming electric cars in india
Tata Nexon EV Long Range, Image Credit : Cartoq.com

टाटा मोटर्स Tata Nexon EV के लंबी रेंज वर्जन पर काम कर रही है। यह 40 KWh के बैटरी पैक के साथ आयेगी। लंबी रेंज का वर्जन रियर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कन्ट्रोल और एडजस्टेबल ब्रेक रिजनरेशन के साथ होगा।

Tata Altroz EV

12 upcoming electric cars in india tata altroz ev
Tata Altroz EV, Image Credit : Cartoq.com

Tata ने Auto Expo 2020 में Tata Altroz EV का प्रदर्शन किया। यह वर्तमान एल्ट्रोज जैसी ही दिखती है लेकिन इसमें कुछ बदलाव किये गये हैं। जैसे कि बम्पर अलग है, ऐलोय व्हील में भी परिवर्तन किया गया है और केबिन इलेक्ट्रिक व्हीकल के अनुसार दुबारा से डिजाइन किया गया है। Altroz भी ALFA प्लेटफॉर्म पर बनी है जो कि इलेक्ट्रीफिकेशन के लिये उपयुक्त है।

Tata Blackbird EV

Tata Blackbird EV, Image Credit : Cartoq.com

‘Blackbird’ मीडियम साइज एसयूवी के लिये एक कोड नेम है जिस पर टाटा मोटर्स काम कर रही है। यह अनिवार्य रूप से नेक्सॉन का कूप वर्जन होगा। यह X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। और रूचि की बात तो यह है कि टाटा मोटर्स ब्लैकबर्ड का पहले इलेक्ट्रिक वर्जन लांच कर रही है इसका आईसीई (पैट्रोल/डीजल वर्जन) बाद में लांच किया जायेगा।

Tata Sierra EV

12 upcoming electric cars in india tata sierra ev
Tata Sierra EV, Image Credit : Cartoq.com

टाटा मोटर्स ने Sierra नाम को भारतीय मार्केट में वापस लाने का निर्णय लिया है। Tata Sierra बहुत पहले ICE इंजन के साथ भारतीय मार्केट में लांच हुई थी अब यह EV बनकर फिर से भारतीय मार्केट में लौट रही है। अबकी बार इसका कोई ICE वर्जन नहीं होगा। टोटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा सीरा ईवी को प्रदर्शित किया था।

हालांकि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अभी निर्माण को दौर में ही है और 2025 से पहले लांट नहीं होगी। विशेष बात यह है कि यह सिग्मा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो कि विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिये ही तैयार किया जा रहा है।

MG ZS EV Facelift

MG ZS EV Facelift, Image Credit : Cartoq.com

MG Motors इस महीने ही ZS EV Facelift लांच करने जा रहा है। यह Astor पर आधारित होगी जो कि पिछले वर्ष ही भारतीय मार्केट में लांच की गई थी। ZS EV Facelift बङे बैटरी पैक के साथ आने वाली है जिससे इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज भी वर्तमान ZS EV से अधिक होगी।

इसका इंटीरियर भी काफी कुछ Astor के समान ही होगा। MG Motors ZS EV Facelift में बहुत सारे ऐसे फीचर जोङने जा रही है जो कि वर्तमान ZS EV में नही हैं।

Hundai Kona Electric Facelift

Hundai Kona Electric Facelift
Hundai Kona Electric Facelift, Image Credit : Cartoq.com

Kona पहला इलेक्ट्रिक वाहन था जो भारतीय बाजार में लांच किया गया था। हालांकि हुंडई ने अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में Kona Electric की कम ही युनिट बेच पाई परंतु फिर भी इस इलेक्ट्रिक क्रोसओवर का एक और वर्जन Facelift आना बाकी है। लगता है कि इस संबंध में इसी साल हुंडई की ओर से हमें कोई अपडेट देखने को मिले।

Mahindra eKUV 100

Mahindra eKUV100
Mahindra eKUV100, Image Credit : Cartoq.com

Mahindra ने ऑटो एक्सपो 2020 में eKUV 100 को प्रदर्शित किया। यह सबसे अधिक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी जो कि महिंद्रा प्रस्तुत करेगी। भारतीय सङकों पर इसकी टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है। मिहंद्रा eKUV 100 को इस साल या अगले साल तक लांच कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है जो रोज शहर में आने जाने के लिये कार का उपयोग करते हैं।

Mahindra XUV300 EV

Mahindra Xuv300
Mahindra XUV300 EV, Image Credit : Cartoq.com

हो सकता है कि XUV 300 EV को शायद XUV 400 बुलाया जाये क्योंकि महिंद्रा अपने ICE वर्जन और EV वर्जन में अंतर करने के लिये ऐसा कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग हाल ही में हुई थी। Mahindra XUV 300 EV में चार्जिंग प्वाइंट लेफ्ट साईड के फ्रंट फेंडर पर दिया गया है।

MG की अफोर्डेबल कॉम्पेक्ट एसयूवी (MG’s Affordable Comapct SUV)

MG Motor compact suv, 12 upcoming electric cars in india
MG Motor affordable compact SUV

MG Motors पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि भारतीय मार्केट के लिये उनका अगला इलेक्ट्रिक वाहन एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक क्रोसओवर कार होगी। इसका मूल्य टाटा नेक्सॉन को ध्यान में रखते हुये पूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक रखा जायेगा। वे अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का मूल्य 15 लाख के नीचे रखने का प्रयास कर रहे हैं।MG Motors की यह नई इलेक्ट्रिक कार संभवतया 2023 तक लांच हो सकती है।

Hundai IONIQ 5

Hundai IONIQ 5
Hundai IONIQ 5, Image Credit : Cartoq.com

हुंडई अपनी IONIQ 5 को इस साल भारतीय मार्केट में लेकर आने वाली है।  अभी के लिये यह एक CBU  की तरह आयेगी। IONIQ 5 के एक नये ही प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो कि  विशेष रूप से केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिये ही बना है। यह इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक के साथ है। IONIQ 5 बहुत ही फ्यूचरिस्टिक कार है जो कि निश्चित रूप से बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी।

हुंडई की अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार (Hundai’s affordable electric vehicle)

Hundai venue ev render
Hundai Venue EV Render, Image Credit : Cartoq.com

हुंडई ने घोषणा की है कि वह जल्दी ही एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय मार्केट में उतारेगी। यह वर्तमान ICE प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होगी। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक वाहन के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है अभी इसके लांच होने में कुछ साल लग सकते हैं।

अन्य पढें –

किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन के प्राइस, स्पेशिफिकेश, और फीचर्स के बारे में पूरी डिटेल से पढने के लिये – यहां पर क्लिक करें

हमें यहां पर follow करें –

यदि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हैं या इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं और हमसे अपने प्रोडक्ट के संबंध में पोस्ट लिखवाना चाहते हैं अथवा वेब स्टोरी बनवाना चाहते हैं तो हमसे यहां पर संपर्क करें – [email protected]

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें