Sticky Image

एम जी मोटर्स की नई  MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक SUV फरवरी में हो सकती है लॉन्च|MG Motor’s new facelift electric SUV likely to launch in February

एम जी मोटर नई इलेक्ट्रिक कार (MG ZS EV Facelift, MG ZS EV facelift price, mg zs ev facelift launch date in india, mg zs ev facelift 2022 launch date in india, mg facelift, mg facelift 2022, facelift mg zs ev)

  • यह अपेक्षित है कि MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर तक की रेंज को छू सकती है।
  • MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक कार ADAS (Advance Driver Assistant System) के साथ आयेगी।
Advertisements
MG ZS EV Facelift
MG ZS EV Facelift Electric SUV

MG Motors वर्तमान इलेक्ट्रिक कार ZS EV का नया वर्जन Facelift लांच करने जा रहा है। नई MG ZS EV Facelift में ZS EV की तुलना में बङा बैटरी पैक होगा इसलिये वर्तमान ZS EV की तुलना में ज्यादा रेंज की भी अपेक्षा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार नई MG ZS EV Facelift में 50 KWh का बैटरी पैक हो सकता है इसलिये आशा है कि यह नई इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज की रेंज को छू सकती है।

लेटेस्ट ईवी न्यूज के लिये हमें फॉलों करें –

आइये जानते हैं MG ZS EV Facelift की रेंज, प्राइस फीचर्स और स्पेशिफिकेशन तथा वर्तमान MG ZS EV की तुलना में इसमें क्या नया होगा इन सब टॉपिक पर विस्तार से –

एम जी जेडएस ईवी फेसलिफ्ट का मूल्य (MG ZS EV Facelift Price)

अभी कंपनी ने अधिकारिक रूप से MG ZS EV Facelift Price की कोई घोषणा तो नहीं की है लेकिन अनुमान है कि फरवरी 2022 में लांच होने जा रही एम जी मोटर्स की इस नई इलेक्ट्रिक कार का एक्स शोरूम मूल्य 22 लाख रूपये से 25 लाख रूपये के बीच होगा।

एम जी मोटर्स की यह इलेक्ट्रिक कार इसकी हलोल फैक्ट्री गुजरात में निर्मित की जायेगी।फरवरी 2022 में इसके लांच होने की संभावना है।

एम जी जेडएस ईवी फेसलिफ्ट के स्पेशिफिकेशन (MG ZS EV Facelift Specifications and features expected)

नई MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक कार 50 KWh के बैटरी पैक के साथ होगी। सूत्रों की मानें तो यह सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

वर्तमान की  MG ZS EV Electric Car  44.5 KWh के बैटरी पैक के साथ आती है जो 419 KM की रेंज देती है। यह दो वैरिएंट्स Excite & Exclusive में उपलब्ध है और इसका मूल्य 21.49 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होता है।

नई MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक कार में भी वर्तमान MG ZS EV के समान ही पावर आउट पुट अपेक्षित है। MG ZS EV का वर्तमान मॉडल 143 PS की पावर तथा 350 Nm के टार्क के साथ आता है जो मात्र 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकङ जाती है।

 इसके अलावा वर्तमान MG ZS EV पेनारॉमिक सनरूफ, 17 इंच डायमंड कट ऐलोय व्हील्स और PM 2.5 फिल्टर जैसे फीचर्स से भी लैस है।

MG ZS EV Facelift इलेकट्रिक कार कंपनी के ग्लोबल यूके प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह इलेक्ट्रिक कार ADAS (Advanced Driver Assistant System) से लैस होगी।

मनोरंजन के पहलू से देखें तो इस इलेक्ट्रिक कार में 10.1 इंच का डिजिटल कोकपिट होगा। LED हैडलैम्प और टेललैम्प के साथ साथ यह इलेक्ट्रिक कार 17.1 इंच के मल्टी स्पोक एलोय व्हील्स के साथ होगी।

नई MG ZS EV Facelift इलेक्ट्रिक कार कई प्रकार के चार्जिंग विकल्पों के साथ आयेगी। वर्तमान MG ZS EV 7.4 KW AC चार्जर से फुल चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लेती है वहीं 50 KW के DC फास्ट चार्जर से इसे 50 मिनट से भी कम समय में 0 से 80 प्रितिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

एम जी जेडएस ईवी फेसलिफ्ट की लांच तिथी (MG ZS EV Launch date in India)

यदि बात करें MG ZS EVकी लांच डेट की तो हम आपको बतला दें कि सूत्रों के अनुसार MG Motors अपनी MG ZS EV Facelift को फरवरी 2022 में लांच कर सकता है।

यह इसकी वर्तमान कार MG ZS EV का नया वर्जन है जो लगभग समान पावरट्रेन लेकिन बङे बैटरी पैक और लंबी रेंज के साथ लांच होने वाला है। इसके अलावा इसमें एक नया फीचर ADAS भी होगा जो इसके वर्तमान वर्जन में नहीं था।

एम जी मोटर्स लांच करेगी 10 लाख की नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car under 10 Lakh)

कुछ समय पहले ही एम जी मोटर्स ने यह क्वोट किया है कि वह जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक कार लांच करेगी जिसका मूल्य 10-15 लाख रूपये के बीच होगा।

इस इलेक्ट्रिक कार के मूल्य के कारण देश का एक बङा वर्ग इसे खरीदेने में सक्षम होगा।यह कार निर्माता कंपनी इसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम क्वार्टर तक लांच कर सकती है।

अन्य पढें –

FAQ MG ZS EV Facelift

Q.1. MG ZS EV Facelift की कीमत क्या है?

उत्तर –  MG ZS EV का मूल्य 22 लाख से 25 लाख रूपये के बीच हो सकता है।

Q.2. MG ZS EV Facelift की रेंज क्या है?

उत्तर -MG ZS EV Facelift की रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है।

Q.3. MG ZS EV Facelift कब लांच होगी ?

उत्तर – MG ZS EV Facelift फरवरी 2022 में लांच होने वाला है।

लेटेस्टे ईवी न्यूज के लिये हमें फॉलों करें –

मित्रों, यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई तो इस पोस्ट का लिंक अपने मित्रों के साथ शेयर अवश्य करें और नीचे कॉमेंट कर हमारा उत्साह अवश्य बढायें। इसके अतिरिक्त यदि आपका कोई सुझाव अथवा प्रश्न हो तो भी कॉमेंट कर हमें जरूर बतलायें। Electric Parivahan पर प्रत्येक कॉमेंट का उत्तर दिया जाता है।

यदि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हैं या इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं और हमसे अपने प्रोडक्ट के संबंध में पोस्ट लिखवाना चाहते हैं अथवा वेब स्टोरी बनवाना चाहते हैं तो हमसे यहां पर संपर्क करें – [email protected]

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें