Sticky Image

India’s first solar car electric | भारत की पहली सोलर कार जो दौङेगी 3000 किमी. एक साल में वो भी फ्री में

इस सोलर कार (Solar Car) की छत पर लगे 150W के पैनल लगे होने के कारण यह केवल सोलर उर्जा से इसकी रेंज में रोज के 10-12 किमी. जोङ सकेगी जिससे यह साल में सोलर उर्जा से फ्री में लगभग 3,000 किमी. दौङेगी।

Latest EV Updates के लिये हमें यहां पर follow करें –

  • पुणे स्थित EV Startup कंपनी evayve ने भारत की इस पहली Solar Car की घोषणा की है जिसे Vayve Eva के नाम से जाना जायेगा।
  • इस Solar Car की छत पर 150W के सोलर पैनल लगे हैं जिससे यह 10Km to 12Km की रेंज रोज केवल सोलर उर्जा से जोङ सकेगी।
  • Eva Solar Car की रेंज 250 Km है और इसकी टॉप स्पीड 70 Kmph है, Android Auto-Apple CarPlay को सपोर्ट करती है। ड्राईवर एयरबैग है, AC है।

Vayve Mobility एक पुणे स्थित एक EV Startup है जो भारत की पहली सोलर कार (Solar Car) को पेश करने जा रही है। यह सोलर कार (The Eva Solar Car) 2024 तक भारत में आयेगी जिसकी डिलीवरी अगले साल मध्य तक शुरू कर दी जायेंगी।

Advertisements
eva solar car

सोलर कार में कहां लगे होंगे सोलर पैनल|Solar Panel in Eva Solar Car

The Vavye Eva Solar Car देश की पहली सोलर कार होगी जिसमें इसकी छत पर 150W के सोलर पैनल लगे होंगे। 150W पैनल के कारण 10 से 12 किमी. की रेंज इस सोलर कार (Solar Car) की रोज की रेंज में जुङ सकेगी जिससे केवल सौर उर्जा से यह एक साल में लगभग 3,000 किमी. बिल्कुल फ्री में चलेगी।

सोलर कार की रेंज क्या है ?|Range of Solar Car Eva

The Eva Solar Car में एक 14kWh का बैटरी पैक लगा है जिससे यह Solar Car एक सिंगल चार्ज में 250 Km की रेंज देगी। यह सोलर कार (Solar Car) घर पर लगे वॉल सॉकिट से केवल 4 घंटे में फुल चार्ज की जा सकेगी।

भारत में कब लांच होने जा रही है यह सोलर कार|Launch date of Eva Solar Car

भारत में Eva Solar Car 2024 में लांच हो जायेगी और अगले साल के मध्य तक इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। Vayve कंपीन के CEO निलेश बजाज ने बतलाया कि कार (Solar Car Eva) की डिजाइन अभी अंडर प्रोसेस है और अनुमान है कि इसका वजन लगभग 550 Kg होगा।

इसकी छत पर एक पर्याप्त साइज का सोलर पैनल लगाया जायेगा जो इसे सौर उर्जा प्रदान कर सके।कंपनी का कहना है कि एक भारतीय नागरिक दिन में औसत 30 किलोमीटर की यात्रा करता है जिसमें सोलर पैनल कुल यात्रा का लगभग 30 प्रतिशत रेंज का योगदान सौर उर्जा से कर देंगे।

Latest EV Updates के लिये हमें यहां पर follow करें –

Eva Solar Car की कीमत क्या है ?

Eva Solar Car का प्राइस 5 लाख से 6 लाख रूपये के बीच अपेक्षित (Expected) है।

Eva Solar Car की Range क्या है?

Eva Solar Car Range – 250 Km per Single Charge इसमें करीब 12 किलोमीटर की रेंज इसकी छत पर लगा 150W का सोलर पैनल एड करेगा ।

Eva Solar Car का Charging Time क्या है ?

Eva Solar Car Charging Time – 4 hours

Eva Solar Car भारत में कब लांच होने जा रही है ?

Eva Solar Car Launch date in India – 2024

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौनसी है?

Feb 2023 तक भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago Electric Car है जिसका मूल्य केवल 8.49 लाख रूपये है। यह सितंबर 2023 में लांच हुई थी। इसकी रेंज 250 किमी. (19.2kWh) और 315 किमी. (24kWh) है।

Latest EV Updates के लिये हमें यहां पर follow करें –

यदि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हैं या इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं और हमसे अपने प्रोडक्ट के संबंध में पोस्ट लिखवाना चाहते हैं अथवा वेब स्टोरी बनवाना चाहते हैं तो हमसे यहां पर संपर्क करें – [email protected]

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें