Sticky Image

BMW iX1 Electric: BMW ने पेश की अपनी नई iX1 इलेक्ट्रिक कार, 438 किमी. की शानदार रेंज साथ ही जानिये BMW i7 के जबरदस्त फीचर्स भी | BMW teases BMW iX1 electric crossover with 438 km range, BMW i7 will also be unveiled at Bijing Auto Show

बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कार (iX1 Price, BMW iX1 Electric price, BMW iX1 2022, BMW iX1 range, BMW i7 Price in India, BMW i7 2022)

BMW ने अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक कार पेश की है जो कि BMW iX1 Electric एक क्रोसओवर कार होगी । यह शानदार परफोर्मेंस और कॉम्पेक्ट फीचर्स के साथ एक लंबी रेंज भी देगी ।

अब ELECTRIC PARIVAHAN टेलीग्राम पर भी उपलब्ध, यहां पर सब्सक्राइब करें –

Advertisements
BMW iX1 Electric Car
BMW iX1 Electric Car

यह भी पढें – New MG ZS EV 2022, हो गई लांच, देगी 461 किमी. की जबरदस्त रेंज

BMW  iX1 Electric Price, Range

कंपनी की ओर से अभी इसका कोई प्राइस घोषित नहीं किया गया है । BMW का कहना है कि यह क्रोसओवर कार सिंगल चार्ज में 413 से लेकर 438 किमी. तक की रेंज देगी । यह सब इस कार के वर्तमान डवलपमेंट के स्टेटस के आधार पर कहा जा सकता है

BMW iX1 Electric Design

BMW iX1 Electric का डिजाइन BMW iX3  से प्रेरित है। BMW iX1 electric का फ्रंट में किडनी ग्रिल ब्लू कलर की सराउंडिंग के साथ है। बम्पर काफी स्पोर्टी लुक वाला है। यह अपेक्षा की जा रही है कि BMW X1 के लांच के तुरंत बाद ही कंपनी अपनी BMW iX1 electric को लांच करने वाली है। BMW X1 साल के दूसरे हॉफ में लांच हो सकता है ।

यह भी पढें – लांच से पहले ही बिक गई BMW की ये सबसे सस्ती EV, 1 चार्ज में 270 KM चलेगी ये कार | BMW Mini Cooper SE Electric

BMW i7 Electric Car Price, Range

BMW अगले ही महीने इसकी एक और all electric luxury sedan i7 को भी लाने वाली है। BMW i7 को बिजिंग, चीन के ऑटो शो में 20 अप्रैल 2022 को प्रदर्शित किया जायेगा। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की पहली ऑल इलेक्ट्रिक लक्जरी सीडान होगी ।BMW i7 सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर की रेंज देगी । All electric BMW i7 के साथ Bavarian premium automobile मैन्युफैक्चरर अपनी टॉप रेंज वाले मॉडल सेगमेंट को विस्तार देगा।

BMW i7 Features

BMW i7 के फीचर्स की बात करें तो हम आपको बतला दें कि इस नई इलेक्ट्रिक सिडान कार के अपर लाइट ऐलीमेंट्स एक्स्कलूसिव क्रिस्टल ग्लास के बने हैं। इसमें एक 31 इंच की BMW थियेटर स्क्रीन है जो 32:9 के पैनोरमिक डिस्प्ले फोर्मेट के साथ 8K स्ट्रीमिंग रिज्योलेशन वाली अल्ट्रा वाइड स्क्रीन है जो कार के अंदर रूफ लाइनर से बाहर निकल जायेगी।

इसके अलावा इसमें ड्राइविंग एक्सपीरियेंस को बेहतर बनाने के लिये my modes फीचर दिया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति ड्राईविंग कैरेक्टरस्टिक को कस्टमाइज कर सकता है। bmw i7 में लेटेस्ट जनरेशन का iDrive ओपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसकी सहायता से आंतरिक वातावरण (interior ambience) को कस्टमाइज किया जा सकता है।

BMW के मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य AG Frank Weber ने all-electric-BMW i7 को BMW 7 Series में सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार बतलाया। उन्होंने कहा कि – “इस कार में बेस्ट ड्राईविंग एक्सपीरियेंस के साथ अल्टीमेट डिजीटल एकस्पीरियेंस का कॉम्बीनेशन है। यही इसे फारवर्ड थिंकिंग, जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लेने वाले लीडर्स के लिये एक आदर्श व्हीकल बनाती है।”

अब ELECTRIC PARIVAHAN टेलीग्राम पर भी उपलब्ध, यहां पर सब्सक्राइब करें –

अन्य पढें –

हमें यहां पर follow करें –

यदि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हैं या इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं और हमसे अपने प्रोडक्ट के संबंध में पोस्ट लिखवाना चाहते हैं अथवा वेब स्टोरी बनवाना चाहते हैं तो हमसे यहां पर संपर्क करें – [email protected]

FAQ BMW iX1 Electric Car

Q. BMW iX1 Electric का प्राइस क्या है?

उत्तर – अभी कंपनी ने घोषित नहीं किया है।

Q. BMW iX1 की रेंज क्या है?

उत्तर – इसकी रेंज 413 किमी. से लेकर 438 किमी. प्रति सिंगल चार्ज होगी।

Q. BMW iX1 कब लांच होगी?

उत्तर – BMW iX1, BMW X1 के बाद लांच होगी। BMW X1 की इस साल के सेकंड हॉफ में लांच होने की संभावना है।

Q. BMW i7 की रेंज क्या है?

उत्तर – 600 किमी.

Q. BMW i7 का प्राइस क्या है?

उत्तर – अभी कंपनी ने घोषित नही किया है।

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें