Sticky Image

यूपी में 6.8 लाख से अधिक बैटरी ईवी, पुरे देश में है सबसे आगे।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने हाल ही में लोकसभा को बताया कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक हाइब्रिड और बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या वाला राज्य बना हुआ है।

सरकार ने सांसदों को दी राज्यवार ईवी आँकड़ो की जानकारी

जब सांसदों ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की स्थिति पूछी, तब मंत्री महोदय ने राज्यवार बिक्री का विवरण साझा किया। इस विवरण के अनुसार, यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे अधिक बिक्री हुई है।

सरकार द्वारा सांसदों को दी गई जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश (7.75 लाख), महाराष्ट्र (5.1 लाख), कर्नाटक (4.0 लाख) और दिल्ली (3.3 लाख) शामिल हैं। इन आखाड़ो में देखा जा सकता यही की उतरप्रदेश सबसे आगे है।

बैटरी ईवी की बात करें तो यूपी सबसे आगे

केवल हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन ही नहीं बल्कि सबसे अधिक बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश (6.8 लाख), महाराष्ट्र (3.8 लाख), राजस्थान (2.2 लाख), तमिलनाडु (2.0 लाख), बिहार (2.0 लाख) और गुजरात (17 लाख) हैं। और इसमें भी उतरप्रदेस पुरे देश भर में सबसे आगे है और उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है।

ईवी अपनाने में यूपी अग्रणी

उत्तर प्रदेश में 6.87 लाख से अधिक बैटरी ईवी होने का मतलब है कि राज्य ने देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का रास्ता प्रशस्त किया है। मंत्री महोदय ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते प्रसार में योगदान देने वाली कई अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। इनमें फेम इंडिया योजना और ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कम्पोनेंट क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन योजना प्रमुख हैं।

यह एक बड़ी उपलब्धि है और अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल का काम करेगी। उम्मीद है कि भविष्य में देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का और तेजी से प्रसार होगा। उत्तरप्रदेश को इस स्थान तक पहुँचने के लिए सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी का सबसे बड़ा हाथ है जिस कारण प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल पिछले कुछ सालों में 300% से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

Advertisements

Leave a comment

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें